Makar Sankranti202023 - मकर संक्रांति पर करें इन 7 चीजों का दान, सुख-समृद्धि और धन में होगी वृद्धि

Makar Sankranti 2023 Daan: साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है

ये साल का पहला पर्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं।

साथ ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

इसके अलावा मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना भी पुण्य फलदायी माना जाता है।

इस दिन दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ व फलदायी होता है

खिचड़ी का दान शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन चावल और काली उड़द दाल की खिचड़ी का दान करना बेहद शुभ होता है।

तिल का दान इस दिन खिचड़ी के अलावा काले तिल से बनी चीजें दान करने से सूर्यदेव, भगवान विष्णु और शनिदेव तीनों प्रसन्न होते हैं।

गुड़ का दान मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ का दान करने से गुरु, शुक्र और शनि तीनों ग्रहों की कृपा बरसती है।

नमक का दान मकर संक्रांति के दिन नमक का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

ऊनी वस्त्रों का दान शास्त्रों के अनुसार, कुंडली से शनि और राहु के दोष को खत्म करने के लिए मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को ऊनी कपड़ों का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें...