Portugal vs Switzerland Fifa World cup 2022 Qatar

FIFA WC: पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया, गोंजालो रामोस की हैट्रिक

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया।

वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

Portugal vs Switzerland: पुर्तगाल का छठा गोल पुर्तगाल ने मैच में गोलों की बारिश कर दी है। उसने छठा गोल भी दाग दिया है।

पुर्तगाल ने 67वें मिनट में पांचवां गोल कर दिया। उसके लिए गोंजालो रामोस ने फिर से गोल किया।

पुर्तगाल की टीम अपनी आक्रामकता में कमी नहीं ला रही है। वो लगातार दबाव बना रही। इसका फायदा भी उसे मिल रहा है।

पुर्तगाल के 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने हेडर से शानदार गोल किया। ब्रुनो फर्नांडीस की कॉर्नर किक पर उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को सिर से मारा और गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।