दोस्तों जैसा कि आपको पता ही है भारत देश में क्रिकेट खेल को कितना ज़्यादा महत्व दिया जाता है और हर साल कई क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हमारे देश से निकलकर इंडियन क्रिकेट टीम में खेलते हैं| ऐसे ही एक बेहतरीन खिलाड़ी है जिसका नाम ऋतुराज गायकवाड़ है| इन्होंने अपनी अपनी बेहतरीन खेल से इंडियन टीम में अपनी जगह बनाई|

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको ऋतुराज गायकवाड़ के जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi) के बारे में बात करने वाला हूँ जैसे ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म कहाँ हुआ था, यह कहाँ के रहने वाले है, इन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बारे कैसे सोचा आदि| अगर आप ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में यह सभी जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े|
Table of Contents
ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi)
नाम | ऋतुराज गायकवाड़ |
जन्मतिथि | 31 जनवरी 1997 |
जन्म स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
उम्र | 26 वर्ष |
पेशा | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
एजुकेशन | 12th पास |
हाइट | 5 फीट 9 इंच |
वेट | 65 किलोग्राम |
पसंदीदा काम | त्रवेल्लिंग |
नेट-वर्थ | $4 मिलियन |
ऋतुराज गायकवाड़ का परिवार और शुरूआती जीवन (Family and Early Life of Ruturaj Gaikwad in Hindi)
ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को क्वीन ऑफ डेक्कन ओर के ऑक्सफोर्ड ऑफ ईस्ट कहे जाने वाले भारत के खूबसूरत शहर पुणे में एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था| इनके पिता का नाम दशरथ गायकवाड़ है जो कि एक एक डिफेन्स रिसर्च डेवलपमेंट ऑफिसर हैं| इनकी माता का नाम सविता गायकवाड़ है जो नगरपालिका स्कूल में शिक्षक है|
बचपन से ही क्रिकेटर बनने की चाह में ऋतुराज का मन पढ़ाई में कभी भी नहीं लगा लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण और कई सारे कज़िन्स जिनका रुझान क्रिकेट के प्रति बिल्कुल भी नहीं था उनके बीच खुद को एक ऐसे करियर की तरफ मोड़ना जिसमें कई सारे रिस्क थे उनके लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था|
आखिकार इन्होंने जैसे तैसे करके अपने घरवालों को मना लिया और पांच साल की उम्र में ही लेदर बॉल से प्रैक्टिस शुरू कर दिया था| क्रिकेट के प्रति उनका विश्वास और भी ज्यादा अधिक तब हो गया जब साल 2000 के वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने पुणे के नेहरू स्टेडियम में ब्रैंडन मैकुलम को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदबाजी पर स्कूप शॉट्स खेलते हुए देखा था| इस मैच से और मैकुलम की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर 11 साल की उम्र में ही ऋतुराज ने पुणे की वेंगसरकर अकैडमी को जॉइन कर लिया जहाँ से उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट सीखने का मौका मिला|
ऋतुराज गायकवाड़ का क्रिकेट करियर (Cricket Career of Ruturaj Gaikwad in Hindi)
उन्होंने अपने अंडर-19 के दिनों में लोगों को बहुत ज़्यादा प्रभावित किया था| साल 2014-15 की कूचबिहार ट्रॉफी में ऋतुराज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए थे| उन्होंने 6 मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 826 रन बनाए थे| उन्होंने अगले टूर्नामेंट में तिहरा शतक भी लगाया, उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 2016 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया|
ऋतुराज गायकवाड़ ने 2016-17 में महाराष्ट्र रणजी टीम के लिए 19 साल की उम्र मे प्रथम श्रेणी में ओपनिंग किया| उनका रणजी करियर बहुत छोटा था क्योंकि एक मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और इस वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी और परिणामस्वरूप उन्हें रणजी सीजन छोड़ना पड़ा था| 8 हफ्ते के आराम के बाद ऋतुराज एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान पर नजर आए, जहां उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला|
अगले सीजन में ऋतुराज को अपनी टीम का ओपनर घोषित किया गया| इस युवा खिलाड़ी ने हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ 110 गेंदों में 132 रन बनाते हुए अपने लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला शतक लगाया| उसके बाद ऋतुराज महाराष्ट्र टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए|
साल 2018-19 में ऋतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट का सफर काफी अच्छा रहा और घरेलू क्रिकेट में उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ऋतुराज को IPL 2019 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा| हालाँकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कोई खेल नहीं खेला, लगभग दो महीने तक एमएस धोनी, सुरेश रैना, शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया, लेकिन इसके बावजूद भी ऋतुराज ने कभी भी इसलि शिकायत नहीं की|
आईपीएल 2020 के लिए उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर विश्वास बनाए रखा और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया| 19-09-2021 के आईपीएल मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 151.72 की स्ट्राइक रेट से शानदार 88 रन बनाए| इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए| इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को बड़ा टारगेट दिया| जिसके बाद ऋतुराज ने आईपीएल में अपना एक अलग पहचान बनाया|
जून 2021 में, श्रीलंका के खिलाफ उनकी सीरीज के लिए उन्हें भारत की एवन डे इंटरनेशनल (ODI) और 20-20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) टीम में नामित किया गया था| उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई 2021 को अपना T20I डेब्यू किया| 11 फरवरी 2022 को ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल केएल राहुल के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में 3 मैचों की WI श्रृंखला के लिए भारतीय T20I टीम में शामिल किया गया है|
ऋतुराज गायकवाड़ की गर्लफ्रेंड (Girlfriend of Ruturaj Gaikwad in Hindi)
ऋतुराज गायकवाड़ पिछले साल आईपीएल के दौरान अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थे| कपल अपने प्रेम संबंध के बारे में घोषणा नहीं की थी लेकिन यह अनुमान लगाया जाता है कि वे एक गंभीर रिश्ते में हैं| सयाली संजीव एक मराठी अभिनेत्री-मॉडल हैं| ज़ी मराठी के टीवी सीरियल ‘काहे दिया परदेस’ के दर्शक उन्हें अच्छी तरह जानते हैं| वह ऋतुराज से उम्र में बड़ी है| उनका जन्म 31 जनवरी 1993 को हुआ था| दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्म 31 साल की एक ही तारीख को हुआ है|
यह भी पढ़े- Jude Bellingham biography in hindi
ऋतुराज गायकवाड़ की संपत्ति (Net-Worth of Ruturaj Gaikwad in Hindi)
बीसीसीआई, इंडियन प्रीमियर लीग, विज्ञापन और निवेश आदि से उनका वेतन वर्ष 2022 में 30 करोड़ रुपये के करें है| डॉलर में उनकी नेट वर्थ $4 मिलियन है| साल 2019 में 20 लाख में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स से मिलने के बाद से उनके इंडियन प्रीमियर लीग की राशि 30 गुना बढ़ गई है| अब वह 6 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं|
- नेट वर्थ – 30 करोड़
- अमेरिकी डॉलर में नेट वर्थ – $4 मिलियन
- स्पोंसर – बेसलाइन वेंचर्स
- इनकम सोर्स – आईपीएल कांटेक्ट, घरेलू क्रिकेट वेतन, विज्ञापन, आदि|
ऋतुराज गायकवाड़ के स्टेट्स (Statisrics of Ruturaj Gaikwad in Hindi)
Format | Matches | Runs | HS | AVG | SR | 100s | 50s |
T20I | 2 | 35 | 21 | 17.50 | 125.00 | 0 | 0 |
FC | 21 | 1349 | 129 | 38.54 | 50.84 | 4 | 6 |
List A | 59 | 2681 | 187* | 47.87 | 97.59 | 7 | 16 |
T20 | 48 | 1372 | 82* | 31.90 | 130.29 | 0 | 11 |
ऋतुराज गायकवाड़ से जुड़ी कुछ ख़ास बाते
- उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू महज 19 साल की उम्र में 2016 में महाराष्ट्र के लिए 19 साल की उम्र में किया था|
- उन्हें वर्ष 2019 में बहुत कम उम्र में अपना पहला आईपीएल कांटेक्ट भी मिला| चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 0.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया था|
- चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती थी|
- उन्होंने यूएई में सीजन 2021 में खेले गए 16 आईपीएल मैचों में 635 रन बनाए और अपनी टीम को चैंपियन बनने में मदद की|
- चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट में 6 करोड़ में रिटेन किया|
निष्कर्ष:
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय (Ruturaj Gaiwad Biography in Hindi) के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है| अगर आपने इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको ऋतुराज गायकवाड़ के जीवन से जुड़ी लगभग सभी जानकारी मिल गई होगी| अगर आपको ऋतुराज के जीवन से जुड़ी और भी किसी तरह की जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट में लिखकर पूछ सकते हैं|
FAQs-
Q – Ruturaj Gaikwad Age? ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म कब हुआ?
Ans –31 January 1997 , age 25 years
Q – Ruturaj Gaikwad wife
Ans – Unmarried.
Q – Where is Ruturaj Gaikwad house?
Ans – Indian cricketer Ruturaj Dasharath Gaikwad has bought an apartment in Pune for Rs 8 crore, documents accessed by Indextap.com showed. The unit is located in a building called Amar Landmark at Someshwarwadi in Pune.
Q – Ruturaj Gaikwad Height
Ans – 5 फीट 9 इंच
Q – ऋतुराज गायकवाड़ के फादर का नाम क्या है?
Ans – दशरथ गायकवाड
यह भी पढ़े –